इटावा औरैया, जनवरी 27 -- राजकीय बाल सुधार गृह से 23 जनवरी की शाम फरार हुए 17 वर्षीय किशोर की तलाश में पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। विभागीय जांच में अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। फरार किशोर को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन किशोर हर बार लोकेशन बदलकर जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा है। एसओजी, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें कानपुर नगर, आसपास के जिलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और संभावित रिश्तेदारों के ठिकानों पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का मानना है कि फरार किशोर को बाहर से किसी न किसी स्तर पर मदद मिल रही है। इस बीच पुलिस ने फरार किशोर की तस्वीरें और हुलिया एक बार फिर सभी थानों, जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.