इटावा औरैया, जनवरी 22 -- पल्लेदार के नाम से फर्जी फर्म खोलकर इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए सरकार को दो करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के सहयोग से बिना किसी वास्तविक कारोबार के कागजों पर लेन-देन दिखाकर यह बड़ा फर्जीवाड़ा किया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मंडी में व्यापार करने वाले एक व्यापारी ने जल्द अमीर बनने के लालच में कुछ लोगों के साथ मिलकर यह साजिश रची। इस साजिश के तहत मंडी में पल्लेदारी करने वाले सुदीप कुमार निवासी ग्राम निलोई के आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो का दुरुपयोग किया गया। उसके नाम से भारत बिल्डिंग मटेरियल नाम की फर्म का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा दिया ग...