इटावा औरैया, फरवरी 28 -- एसएवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में दसवी की परीक्षा दे रही एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला ब्रह्म नगर की रहने वाली दसवी की छात्रा एसएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की प्रथम पाली में गणित की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के दौरान छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर विद्यालय प्रशासन ने तत्काल बाद परिजनों को सूचना दी और बीमार छात्रा को एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिले मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...