इटावा औरैया, मार्च 5 -- होली के त्यौहार के बाद गुरुवार को भाई दूज का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के ललाट पर तिलक करके मुंह मीठा कराया और आर्शीवाद दिया। वही कायस्थ समाज ने कलम दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त का पूजन अर्चन किया । भाई दूज का त्यौहार होली की पड़बा के बाद मनाया जाता है। भाई दूज में हर बहन रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक करके उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देती है। वहीं भाई भी अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार या दक्षिणा भी देते हैं। भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करने वाला भैया दूज का त्यौहार हिंदू घरों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। घर के आंगन में चौक सजाकर बहनें अपने भाइयों के ललाट पर तिलक करती हैं और भाई अपनी बहनों को सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ उपहार जरूर देते हैं। जो बहने दूज पर अपने भाइयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.