इटावा औरैया, मार्च 5 -- लालपुर गांव में होली के दिन ऑटो बुक कराने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में महिला ने घर के पास बने 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। मां को कुएं में कूदते देख 18 वर्षीय बेटी भी उसे बचाने के लिए पीछे-पीछे कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर महिला को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन युवती को तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्राम लालपुर निवासी पवन कुमार दोहरे के घर पर होली के दिन उनकी बहन नीलम आई हुई थी। परिवार के लोग आपस में बैठकर बातचीत कर रहे थे। कुछ देर बाद नीलम को उनका भाई वापस लेकर चला गया। इसके बाद परिवार के लोग घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान पवन कुमार ने कहीं जाने के लिए एक ऑटो बुक कर लिया और उसे ल...