इटावा औरैया, फरवरी 3 -- जसवंतनगर। मलाजनी ग्राम पंचायत के नगला भिखन में भारत सरकार की पूर्वी माल भाड़ा परियोजना के तहत चल रहे कार्य के कारण ग्रामीणों को जल निकासी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव के एक हिस्से से होकर नालियों का पानी गुजरता है, लेकिन पक्का नाला न होने से पानी की निकासी बाधित हो जाती है, जिससे आए दिन जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या के चलते ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी रास्तों पर पानी भरा रहता है, जबकि बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं। जलभराव बढ़ने से पानी मकानों के अंदर तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इससे न केवल आवागमन में परेशानी होती है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे लाइन के समी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.