इटावा औरैया, जनवरी 29 -- गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत भवन सैफी में कुछ लोगों का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस शांतिभंग की कार्रवाई की है। सैफी ग्राम प्रधान सरोज कुमारी ने उक्त व्यक्तियों पर दंड स्वरूप 500 रुपये प्रति व्यक्ति का जुर्माना लगाया, जिसे जेआरएस फंड में जमा कराया गया। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद को भी दे दी गई है। उपनिरीक्षक इद्दूहसन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन पंचायत भवन में गांव टिकुरिया निवासी श्रीचन्द्र, अनिल कुमार, हरिश्चंद्र और रघुराज ने सामूहिक रूप से बैठकर शराब का सेवन किया। इस पर चारों को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर कोर्ट भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...