इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची के हिसाब से पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में जिले में 10 हजार 597 मतदाता बढ़ गए हैं। अब जो पंचायत चुनाव कराएं जाएंगे उनमें 9 लाख 55 हजार 130 मतदाता मतदान करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में संशोधन का कार्य किया गया था। इसमें नये नामों को शामिल किया गया है और जो लोग गांव छोड़कर बाहर चले गए हैं उनके नाम हटाए गए। बीएलओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन चुनाव के लिए 824 मतदान केंद्र हैं और 835 बीएलओ बनाए गए थे। इन्होंने ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर मतदाता सूची में संशोधन का कार्य किया है। इसके बाद इसकी पूरी सूचना बीएलओ एप पर डाल दी गई है। इस सूचना के अनुसार 5 साल पहले जब पंचायत चुनाव कराए गए थे उस समय ...