इटावा औरैया, जनवरी 2 -- जिले में पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची जारी होने के बाद दावे और आपत्तियों का दौर तेज हो गया है। लगभग 10000 दावे, आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन मतदाता सूची में नाम शामिल करने के बारे में हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद पंचायत चुनाव की निर्वाचन नामावली में मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन दावे आपत्तियों का निस्तारण 6 जनवरी तक बीएलओ करेंगे। बीएलओ अपनी रिपोर्ट तहसील में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को देंगे। वहां से जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट दी जाएगी। ऊसराहार क्षेत्र में 30 दिसंबर तक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। लगभग 2600 दावे तथा करीब 450 आपत्तियां चुनाव कार्यालय में प्राप्त हुई हैं। इनमें मुख्य ...