इटावा औरैया, जनवरी 11 -- कुंजपुर में लगने वाले विशाल नट बाबा मेले के आयोजन समिति की बैठक रविवार को नट बाबा आशाराम मंदिर परिसर में की गई। जिसमें मेले की व्यवस्था व कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। नट बाबा मेला कार्यक्रम अध्यक्ष रामवीर सिंह की अध्यक्षता में तय किया गया 9 मार्च को हवन, पूजन, आहुतियां के साथ नट मेला का शुभारंभ किया जाएगा 13 मार्च को समापन होगा। कार्यक्रमों में गुजराती फाग, रामलीला, रासलीला, नौटंकी, जादू, कलाबाजी आदि इस दौरान होने वाले कार्यक्रमो को भी घोषित कर दिया गया है। जैंडल सिंह, सोमपाल सिंह, शिव कुमार, रानू यादव, कुणाल, पप्पू सिंह, प्रदीप यादव, संजू यादव, लायक सिंह, रिंकू यादव, भोला यादव,अखिलेश,कन्हैया, नितिन, फौरन सिंह, नीरज, तेज सिंह, कोमल सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...