इटावा औरैया, फरवरी 16 -- नो मैपिंग और तार्किक विसंगति के नोटिस की सुनवाई और उनके निस्तारण के लिए मतदान केंद्रों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनकी सुनवाई के लिए रात में भी कुछ स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। दिन में ग्रामीणों के ना मिल पाने के कारण जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि रात में कैंप लगाए जाएं जिसमें सुनवाई करके मामलों को निस्तारित किया जाए । जिलाधिकारी के निर्देश पर कुछ क्षेत्रों में रविवार की रात को भी कैंप लगाए गए ।जिलाधिकारी स्वयं भी इन कैंपों में पहुंचे ।इसी तरह सोमवार को भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगाए गए । इन कैंपों का जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने निरीक्षण किया । उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुनवाई कर रहे ए ई आर ओ से कहा कि सुनवाई समय से की जाए और इस तरह से व्यवस्था की जाए कि मतदाताओं को परेशान ना होना ...