इटावा औरैया, जनवरी 2 -- भोगनीपुर निचली गंग नहर में पानी आने के बाद लखना,बकेवर, लवेदी सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने घने कोहरे व कडाके की सर्दी में अपनी फसलों की सिंचाई करने में जुट गये हैं। अभी एक सप्ताह पूर्व नहर का पानी प्रयागराज में माघ मेला में भेजे जाने के चलते बन्द कर दिया गया था जिससे किसानों की गैंहू,सरसों,आलू,बेझर की फसलें सिंचाई के लिए बंछित रह गयी थी। कुछ किसानों ने तो नलकूप से सिंचाई करके अपनी फसलों को पानी लगाया था। लेकिन गुरुवार को पानी आने के बाद लखना,बकेवर सहित आसपास क्षेत्र के किसान ब्यासपुरा रजवाह,करौंधी माइनर,जैतपुरा,सुनवर्सा, चन्द्रपुरा माइनर से फसलों की सिंचाई करने में जुट गये हैं। इस समय घना कोहरा,कडाके की सर्दी पड़ने के बाबजूद मजबूरन गैंहू,बेझर,सरसों की फसलों की सिंचाई में जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.