इटावा औरैया, मार्च 19 -- नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण का जनपद में गुरुवार शाम सात बजे भव्य शुभारंभ किया गया। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षकों व रिक्रूट महिला आरक्षियों की बाइक व स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने किया। पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए वापस वहीं संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.