इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- गाँव नगला दलप में एक दिवसीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। बौद्ध महोत्सव का एटा स्टेशन मास्टर ब्रजेन्द्र कुमार गौतम ने उद्घाटन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बौद्ध बनो, बौद्ध लिखो, बौद्ध दिखो के दर्शन पर वक्ताओं ने तथागत गौतम बुद्ध तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के बारे में अपने विचार प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के संयोजक देवीदयाल गौतम, ए एन बौद्ध, चंद्रशेखर सम्यक, डॉ अमर सिंह गौतम बौद्धाचार्य, सुनील कुमार गौतम, किरन बौद्ध ने सभी का आभार जताया। देर शाम विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर भिक्खू बुद्ध रत्न महाथेरो, सत्यशील थेरो, धम्म विजय, उत्तमानन्द के साथ मुख्य अतिथि डॉ शिवजन्म प्रसाद गौतम, कार्यक्रम के अध्यक्ष चेयरमेन प्रतिनिधि अभिषेक गोयल, रंजीत सिंह बौद्धाचार...