इटावा औरैया, जनवरी 29 -- नगरिया खनाबांध ग्राम पंचायत में प्रशासनिक निर्णय के तहत नया प्रधान नियुक्त किया गया है डीएम ने पंचायत के वार्ड सदस्य रविन्द्र कुमार को ग्राम प्रधान का दायित्व सौंपा गया है। ग्राम प्रधान संजीव कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा था। पंचायत के दैनिक कार्यों के सुचारू संचालन तथा विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्णय नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत वार्ड सदस्य रविन्द्र कुमार को प्रधान नियुक्त किया गया रविन्द्र कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा शासन की योजन...