इटावा औरैया, दिसम्बर 25 -- क्रिश्चियन समुदाय का प्रमुख त्योहार क्रिसमस गुरुवार को परंपरागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया।चर्च में पूजा पाठ के साथ प्रार्थना की गई और यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया।सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफी और गिफ्ट वितरित किए।सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। क्रिसमस को लेकर क्राइस्ट द किंग चर्च को बिजली की रंग बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। क्राइस्ट द किंग चर्च में क्रिसमस के कार्यक्रम बुधवार की रात 7:30 बजे से ही शुरू हो गए थे। रोमन कैथोलिक व सीएनआई दोनो समुदाय के लोगों ने रात में ही यीशु का जन्मोत्सव मनाया।यहां पर कैरोल सिंगिंग के साथ कार्यक्रम शुरू हुये।बिशप थॉमस पडियाथ,पल्ली पुरोहित फादर बिंसन फादर शीजू व फादर बिबिन की देखरेख में पूजा अर्चना सम्पन्न हुई और उन्होंने विशेष प्रार्थना भी कराई।रात 12 बजे यीशु का ...