इटावा औरैया, मार्च 16 -- कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र में महेवा ओवरब्रिज के पास सोमवार रात दो रोडवेज बसों की टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक बस का चालक समेत छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मचने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कानपुर की ओर से इटावा आ रही एक रोडवेज बस हाईवे पर आगे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस ने तेज रफ्तार के कारण आगे वाली बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में बैठे यात्रियों को झटका लगा और कई लोग अपनी सीटों से गिर पड़े। हादसे के बाद आगे चल रही बस का चालक बस को करीब 300 मीटर आगे तक ले गया और सड़क किनारे खड़ी कर मौके से भाग गया। घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.