इटावा औरैया, मार्च 5 -- मंगलवार रात करीब आठ बजे बरौना मार्ग पर केशोंपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 42 वर्षीय संतोष और 18 वर्षीय विशाल निवासी सदामई जागीर थाना एलाउ मैनपुरी बाइक से बरौना की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही 30 वर्षीय राहुल निवासी कोठी बाजार की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरसई नावर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने संतोष और राहुल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संतोष की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...