इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- कोतवाली क्षेत्र के ऊसराहार रोड पर उमरसेंडा नहर के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। घायल नगला भिखारीदास निवासी जयसिंह पुत्र महेश चंद्र को राहगीरों ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...