इटावा औरैया, मार्च 15 -- क्षेत्र में चंबल नदी में छलांग लगाने वाली नवविवाहिता का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार रात हुई इस घटना के बाद रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट की मदद से कई किलोमीटर तक नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन शाम तक महिला का पता नहीं चल पाया। घटना के बाद दोनों परिवारों में गहरा शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। शहर के कटरा समशेर खां निवासी अशोक कुमार की करीब 23 वर्षीय पुत्री भावना दिवाकर की शादी 12 मार्च को सहसों थाना क्षेत्र के गांव हनुमंतपुरा निवासी सत्यवीर पुत्र राम शरण के साथ हुई थी। शादी के बाद भावना अपने ससुराल में रह रही थी। शनिवार को उसकी बुआ उर्मिला देवी और भाई अजय कुमार उसे बाइक से मायके लेकर जा रहे थे। शनिवार रात करीब आठ बजे जब वे लोग चकरनगर थाना क्षेत्र में स्थित चंबल पुल पर पहुंचे, तभी भावना ...