इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने ईमानदारी और सतर्कता की मिसाल पेश की है। शनिवार को एक बैग, जिसमें लाखों रुपये के सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन समेत कीमती सामान रखा था, मात्र दो घंटे में बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया गया। बैग मिलने के बाद मालिक दीपक सिंह पाल ने जसवंतनगर पुलिस की सराहना की। दीपक सिंह पाल किसी काम से बस स्टैंड के सामने स्थित एक मैरिज होम के पास पहुंचे थे। उन्होंने अपना कीमती सामान से भरा बैग एक वाहन की छत पर रख दिया था। काम निपटाकर लौटते समय वह बैग लेना भूल गए। कुछ दूरी जाने के बाद उन्हें बैग का ध्यान आया, लेकिन तब तक वाहन इटावा की ओर निकल चुका था और बैग गायब था। घबराए दीपक ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सिपाही अंकित ...