इटावा औरैया, जनवरी 4 -- जसवंतनगर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट में अपने बयानों में खुलासा किया है कि उसका गर्भपात कराया गया था। ऑपरेशन मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर गर्भपात से जुड़े सभी दस्तावेज और विवरण तलब किए हैं। पुलिस का नोटिस जारी होने के बाद रविवार सुबह करीब नौ बजे उक्त अस्पताल का प्रबंधक पीड़िता के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने पीड़िता पर कुछ स्टांप पेपरों पर जबरन हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। पीड़िता ने हस्ताक्षर करने से साफ इनकार करते हुए पुलिस को बुलाने की बात कही, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक मौके से भाग गया। इस घटना से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में आ गया है। पीड़िता के अधिवक्ता कुलदीप सिंह एडवोकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.