इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- दुर्गा वाहिनी की टीमों की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव की महिलाओं युवतियों और छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम क्या होते हैं बताये गये। साथ ही घर का कोई भी सदस्य अगर नशा करता है तो परिवार पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है इस संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया। केंद्रीय युवा खेल मंत्रालय नशा मुक्त भारत कार्यक्रम की जिम्मेदारी दुर्गा वाहिनी के सुपुर्द की गई है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को जागरुक कर रही है और शपथ भी दिला रही हैं कि वह परिवार के जो लोग नशा करते हैं उनका नशा छुड़ाकर जीवन की मुख्य धारा से जोड़ें। जिले में पहला जागरूकता कार्यक्रम गांव अड्डा हड़ौली में मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी पूर्वी क्षेत्र की क्षेत्रीय संयोजक कल्पना चौहान की देखरेख में हुआ। इस मौके पर कल्...