इटावा औरैया, मार्च 2 -- कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक जनरल स्टोर को देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान मालिक प्रकाश चंद्र पोरवाल निवासी मोहल्ला कल्याण नगर अपनी दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा नगद गायब था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर दो संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...