इटावा औरैया, मार्च 6 -- सांसद जितेंद्र दोहरे की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई। इसमें सांसद ने सख्त तेवर दिखाये और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए । उन्होंने कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नहरों की सफाई को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई। कामकाज को लेकर अन्य विभाग भी उनके निशाने पर रहे। सांसद ने कहा कि नहरों की सफाई ठीक तरीके से की जाए और सफाई के बाद मिट्टी की नीलामी की जाए, जिससे आने-जाने में कोई समस्या उत्पन्न ना हो । पिछले दिनों नहर के किनारे मिट्टी पड़ी होने के कारण ही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर गई थी। इस तरह के हादसे न होने पाए। नहर सफाई के तुरंत बाद मिट्टी को हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भरथना में पाली बंबा का चौड़ीकरण कराया जाए और समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.