इटावा औरैया, मार्च 12 -- 14 और 15 मार्च को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पिछली बार परीक्षा के दौरान यह शिकायत मिली थी कि ई रिक्शा और ऑटो वाले अधिक किराया वसूल रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन पहले ही सतर्क हो गया है। होटल संचालकों और ई रिक्शा चालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अधिक किराया न वसूलें। यदि ऐसी शिकायत मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने होटल मैनेजरों और ई रिक्शा चालकों के साथ बैठक की। उनसे कहा कि जो भी अभ्यर्थी और अभिभावक आएं, उन्हें सहयोग दें और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। ई रिक्शा चालकों से कहा गया कि दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित शुल्क लिया जाए। ...