इटावा औरैया, दिसम्बर 22 -- इटावा महोत्सव पंडाल में देर शाम आयोजित शाम ए कब्बाली में मुज्तबा अजीज नजा ने समा बांध दिया। बॉलीबुड समेत मशहूर गज़ल सुनाकर उन्होंने कार्यक्रम को रूहानियत दी। अधिकारियों के साथ-साथ पंडाल में मौजूद लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। मुज्तबा अजीज ने झूम बराबर झूम शराबी गज़ल जब अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत की तो युवाओं ने झूमते हुए सीटी और तालियां बजाकर पंडाल में एक अलग ही माहौल बना दिया। भीड़ को देखते हुए पंडाल में पुलिस फोर्स भी बड़ी संख्या में तैनात रहा। देर रात महोत्सव पंडाल में आयोजित शाम ए कब्बाली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। मंच पर सूफी गायक मुज्तबा अज...