इटावा औरैया, फरवरी 8 -- इटावा, संवाददाता। बसरेहर क्षेत्र में बरेली हाईवे पर अमृतपुर मंदिर के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बालक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि टक्कर लगने के बाद बालक कार के बोनट में फंस गया और चालक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बालक की मौत हो गई। चालक कार समेत मौके से भाग गया। अमृतपुर निवासी अवनीश कुमार एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। उसका 8 वर्षीय पुत्र रितिक रविवार को साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अमृतपुर मंदिर के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बच्चा कार के बोनट पर फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और आगे बढ़ता रहा। करीब आधा किलोमीटर चलने के बाद कार के लहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.