इटावा औरैया, मार्च 5 -- बकेवर रोड पर गुरुवार देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी 26 वर्षीय अर्पित उर्फ कन्हैया पुत्र अरुण पोरवाल अपने 23 वर्षीय दोस्त आकाश सविता पुत्र होम सिंह के साथ बाइक से लखना गए हुए थे। वहां अर्पित के मामा मूलचंद्र फल वालों के यहां दूज का त्योहार मनाया गया था। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। जब दोनों युवक बकेवर रोड पर मोढ़ी गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही...