इटावा औरैया, जनवरी 31 -- एसआई मनीष कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को क्षेत्र की एक युवती को एक युवक घर से ले गया था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। गुरुवार रात सूचना मिली कि आरोपी युवक युवती के साथ कहीं जाने की फिराक में कचौरा बाईपास पर खड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर अभिषेक कुमार निवासी लक्ष्मणपुर थाना धीना के चंदौली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, बरामद की गई युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...