इटावा औरैया, फरवरी 3 -- भरथना। कस्बा के एक मोहल्ले से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद जब चारों का कुछ पता नहीं चल सका तब पति ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। एक मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह गेस्ट हाउस में काम करता है। सोमवार को भी गेस्ट हाउस में काम करने के लिए गया हुआ था। तभी शाम करीब 5 बजे पत्नी पूनम तीन बच्चों पुत्र व दो पुत्री को लेकर कहीं चली गई है। मंगलवार सुबह जब काम से घर वापस लौटा तब पत्नी व बच्चे घर पर नहीं मिले, काफी खोजबीन करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। रेलवे स्टेशन व पत्नी के मायके और अन्य रिश्तेदारों के यहां जानकारी करने पर भी कुछ मालूम नहीं हो सका। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.