इटावा औरैया, फरवरी 16 -- शहर में लायन सफारी के निकट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा बनवाए जा रहे भव्य केदारेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि की खूब धूम रही । यहां पर भोर की बेला से रात तक आस्था का सैलाब उमड़ा रहा वहीं तमिल परंपरा के अनुसार भगवान का रुद्राभिषेक व अन्य विशेष पूजा अर्चना भी हुई। तमिलनाडु से आए कलाकारों ने भी अपने विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र बजाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सांसद डा. रामगोपाल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव सहित कई सपा नेता इस पूजन अर्चन के कार्यक्रम में शामिल हुए। निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर दिनों दिन जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। इस बार महाशिवरात्रि पर यहां आस्था का भारी हम देखने को मिला श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए लंबी प्...