इटावा औरैया, जनवरी 24 -- उदी पुलिस चौकी के पास गुरुवार को हुई अराजकता मारपीट व फायरिंग के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी गणेश यादव को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर शाम थाने में दी गई तहरीर में नगला गौर निवासी अनुराग शुक्ला ने बताया कि कुछ अराजक तत्व पिछले कई दिनों से उनके स्कूल की छुट्टी के समय मुख्य मार्ग पर उदी चौकी के पास पर खड़े होकर अन्य छात्र-छात्राओं से अभद्रता करते नजर आ रहे थे। इसी का विरोध किए जाने पर इन आरोपियों ने उनके छोटे भाई राजन शुक्ला के साथ मारपीट की और तमंचे से धमकाया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो में भी कैद है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...