इटावा औरैया, मार्च 12 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घूरा डालने के विवाद को लेकर हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। जवाहरपुरा निवासी सर्वेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही सर्वेश उर्फ लऊआ के साथ घूरा डालने को लेकर विवाद चल रहा था। 22 जनवरी की शाम सर्वेश कुमार का पुत्र यतीन्द्र कुमार अपने साथी प्रीतम सिंह के साथ हरचन्द्रपुरा स्थित नाथ धर्मकांटा के सामने खड़ा था। उसी दौरान विजय प्रताप यादव, अंशू यादव, अंकित यादव और सुदीश यादव वहां पहुंच गए और दोनों को घेरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली यतीन्द्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.