इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को होली मिलन का कार्यक्रम कराया गया। डीबीए सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में खूब अबीर गुलाल उड़ा। न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाया। इसके चलते चारोंओर रंग उड़ रहा था। सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई भी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सत्र न्यायधीश रजत सिंह जैन गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व महामंत्री नितिन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। पीठासीन अधिकारी एमएसीटी जिला जज रामचंद्र यादव, एडीजे प्रथम अखिलेश कुमार, एंटी डकैती जज आलोक कुमार श्रीवास्तव, स्पेशल जज ईसीएक्ट अंकुर शर्मा, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट संजय कुमार, एडीजे 12 अशोक कुमार दुबे, सीजेएम अश्वनी कुमार, एसीजेएम द्वितीय शिवार्थ खरे,...