इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जिला व सत्र न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने कलक्ट्रेट परिसर में इन्दिरा चौक में आयोजित कार्यक्रम में डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार से जुड़े सभी अधिवक्ताओं के आत्मसम्मान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे जो भी शपथ लेते हैं उसे पूरा भी करते हैं। जिला जज रजत सिंह जैन ने कहा कि यहां बार और बेंच के महासंगम का दृश्य दिख रहा है। उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच हमेशा से ही एक दूसरे के पूरक हैं। इन दोनों के सामंजस्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.