इटावा औरैया, फरवरी 17 -- एसआईआर में नो मैपिंग व तार्किक विसंगति के नोटिसों की सुनवाई चल रही है। यह सुनवाई अब मतदान केंद्रों पर हो रही है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार को इस सुनवाई का निरीक्षण किया। डीएम ने पंचायत भवन शेरपुर बसगवां विकासखंड बसरेहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एईआरओ को निर्देश दिए कि समय से सुनवाई की जाए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि कैंपों में उपस्थित होकर नोटिस के जवाब में कागजात दाखिल कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.