इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- दिल्ली से भिंड जा रहे परिवार की कार शनिवार तड़के पछायगांव के सराय ताल के पास तेज रफ्तार डंपर से बचने में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किशोरी की मौत हो गई, जबकि माता-पिता सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मध्यप्रदेश के भिंड के थाना देहात क्षेत्र जामना रोड गली नंबर तीन निवासी शैलेंद्र कुमार कठेरिया पिछले दस साल से दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र के निहाल विहार में परिवार के साथ रहते हैं। शैलेंद्र दिल्ली में गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करते हैं। शुक्रवार रात वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी दीपिका, दो बेटियों माही और साक्षी व बड़े भाई के बेटे ऋषभ के साथ कार से भिंड के लिए निकले थे। शनिवार तड़के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.