इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- धरवार गांव निवासी 46 वर्षीय राजू सिंह ठाकुर पुत्र प्रयाग सिंह राठौर गांव के पास मंगलवार दोपहर दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार करने के बाद खेतों की ओर जा रहे थे। तभी इटावा की ओर जा रही मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही धरवार चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता और पुत्र आकाश को रोता-बिलखता छोड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.