इटावा औरैया, जनवरी 22 -- नगला नगरू के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पार करते समय एक कारोबारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुआ, जब कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ट्रेन की चपेट में आने के बाद करीब दो मिनट तक ट्रेन घटनास्थल पर रुकी रही। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की शिनाख्त गांव नगला...