इटावा औरैया, मार्च 1 -- इकदिल कस्बा के कुम्हारन मुहाल निवासी लक्की उर्फ पुष्पेंद्र सिंह अपने भतीजे प्रांशु को बाइक पर बैठाकर ग्राम बलुआपुर थाना शिवली कानपुर देहात से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर कस्बे के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर चालक ने अचानक कट मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को 50 शैया अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.