इटावा औरैया, जनवरी 31 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहतपुरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सूचना देकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान रायबरेली के थाना ऊंचाहार क्षेत्र के दिलबरपुर निवासी 40 वर्षीय सिद्धनाथ पुत्र राम लखन के रूप में हुई। सिद्धनाथ ने बताया कि वह राजस्थान के राजगढ़ में ईंट भट्टे पर काम करता था। 20 दिन पहले उसके साले कल्लू ने उसे दस दिन का काम कराने के लिए भटिंडा, पंजाब भेजा था। लेकिन वहां ईंट भट्टा मालिक और कर्मचारियों ने उसे जबरन बंधक बनाकर काम कराया। सिद्धनाथ ने आरोप लगाया कि जब वह वहां से भागकर घर लौट रहा था, तो पीछा करते हुए आ...