इटावा औरैया, फरवरी 7 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात दावत से लौट रहे युवक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नगला हुलासी निवासी बंटी नागर की बेटी की शादी कस्बे के एक मैरिज होम में थी। शादी समारोह में गांव के करीब 25 से 30 लोग शामिल होने गए थे। देर रात भोजन करने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक साथ अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मॉडल तहसील से कुछ पहले आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली के ज्वाइंट पर बैठे नगला हुलासी निवासी 31 वर्षीय महेंद्र प्रताप पुत्र विनोद संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही वह ट्रॉली के पहिए ...