हापुड़, जून 11 -- मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2020 बैच के व हाल ही में इंटर्नशिप पूरी करने वाले डॉ. आशुतोष सिंघल की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह एक ट्यूबवेल पर दोस्तों संग नहाने गए थे तभी बेहोश हो गए। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार को पूरे दिन कॉलेज परिसर में इस मामले की चर्चा होती रही। परिजनों ने भी घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हापुड़ जिले के मेरठ रोड अशोक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय डॉ. आशुतोष सिंघल पुत्र रविंद्र प्रकाश सिंघल साल 2021 से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। दो जून को उनकी इंटर्नशिप पूरी हुई थी और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर वह घर लौटने की तैयारी में थे। कॉलेज प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार शाम डॉ. आशुतोष अपने साथी मु...