इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- इटावा महोत्सव में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता ज्योतिबा फुले स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 60 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अंडर 11 में नक्ष धाकड़, अंडर 13 में सुधांशु मन सक्सेना, अंडर 15 में अरनव गुप्ता, अंडर 17 में रिषिक चौहान विजयी। बालिका अंडर 15 में रियांशी गर्ग, महिला ओपन में रियांशी गर्ग, पुरुष ओपन में गौरव सोनी, पुरुष डबल्स में गौरव सोनी तथा हरित अतुल महिला डबल्स में रियांशी गर्ग तथा सांभवी विजयी रहीं। खिलाड़ियों को पुरस्कार धीरज तिवारी अध्यक्ष टेबिल टेनिस एसोसियेशन, डा. रमाकांत रावत व शैलेष पाठक एडवोकेट ने वितरित किए। संचालन दीपक वर्मा व गोपाल अग्रवाल एड ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...