इटावा औरैया, मार्च 12 -- लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में गुरुवार शाम गांव निवासी गौरव सिंह की 22 वर्षीय पत्नी प्रीती छत पर बने टीन शेड के नीचे खाना बना रही थी, तभी अचानक टीन शेड उसके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकालकर निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...