इटावा औरैया, फरवरी 16 -- पहले से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को शिक्षक संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। आंदोलन का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। शिक्षकों की राष्ट्रीय संगठन की ओर से जो कार्यक्रम घोषित किया गया है उसके मुताबिक 22 फरवरी को इंटरनेट मीडिया के एक्स पर देशव्यापी हैशटैग अभियान चलेगा। 23,24 और 25 फरवरी को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के होगा। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा है कि आरटीई एक्ट लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.