इटावा औरैया, दिसम्बर 20 -- इकदिल कस्बा के पास शनिवार को अनपरा से कोयला लादकर हरियाणा जा रहा एक डंपर अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया। तेज आवाज के साथ टायर फटते ही डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी लेन में पहुंचकर एक खड़े ऑटो से टकरा गया। हादसे के बाद डंपर कानपुर जाने वाली लेन पर तिरछा खड़ा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद कानपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते करीब ढाई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने तत्काल छोटे वाहनों को कस्बा के रास्ते डायवर्ट कर निकाला, ताकि यातायात कुछ हद तक सुचारू किया जा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.