इटावा औरैया, फरवरी 13 -- ग्राम बेरीखेड़ा के मजरा नगला सावतखां में शुक्रवार देर शाम एक फेरी लगाने वाले युवक की झोपड़ी में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग में बेटी की शादी की तैयारियों का सामान, दो बहुओं के जेवर, बक्से, अलमारी, कपड़े, बर्तन, खाद्यान्न और 70 हजार रुपये नकद जल गए। मोहम्मद जमील खां पुत्र अजीम खां ने बताया कि वह अपने दो बेटों अकरम व आकिब और बहुओं के साथ रहते हैं। बेटी खुशबू की शादी अगले महीने तय थी और उसकी तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार शाम अचानक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे सोने की अंगूठी, चांदी के जेवर, नकदी व गृहस्थी का सामान राख हो गया। केवल करीब सात हजार रुपये जले हुए बचे हैं। सूचना पर लेखपाल राहुल चौबे ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.