इटावा औरैया, जनवरी 3 -- शहर के प्राचीन श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पंसारी टोला में पूर्णिमा के पावन अवसर पर शांतिनाथ विधान का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:काल विधि-विधान के साथ श्रीजी के केसर जल से अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ विधान संपन्न कराया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित सतेंद्र जैन के निर्देशन में विधान का शुभारंभ किया गया। अभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हवन कुंड में आहुतियों के साथ विधान का समापन हुआ। सायंकालीन सत्र में भक्ति नृत्य एवं भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के समय दीपों की जगमगाहट और भक्ति संगीत से पूरा मंदिर परिसर भावविभोर हो उठा। श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.